रिश्तो की महंगाई बढ़ गई है।

गरीबों की रिश्तेदारी अब नहीं रह गई है।

अमीरों के घर में रिश्तों की लाइन लगी है।

जितना पैसा है।

दुनिया उतने ही रिश्ते बनाए खड़ी है।

रिश्ते कौड़ी के भाव बिक रहे हैं बाजारों में।

गरीब अब बिकने लगा है भांगरो में।

सरकारी नौकरी करने वाला भाई कम से कम बुला ले अपने भाई को दुकानों में।

मकान से घर तो दूर है साहब कहां से बुलायेगा मकानों में।

अमीरी की धूल जो लगी है उसकी आंखों में।

कहां बुलाएगी गरीब भाई को अपने मकान में।

रिश्तो की महंगाई बढ़ गई है।

गरीब की रिश्तेदारी अब कहां रह गई है।

उसको याद करने के लिए रिश्ते कहां रह गए हैं।

रिश्ते या बहुत पीछे छूट गए हैं।

अब रिश्ते अपनी औकात वालों से हो गए।

वही अपने हो गए।

अब गरीब से कोई रिश्ते कहां रखते हैं।

यह रिश्ते बहुत महंगे हो गए।





अमृत की एक बूंद,,,,sudha