गजब का इश्क करता है वह हमसे।

मेरा जिस्म मेरी रूह से जुदा रहता है।

किन शब्दों में समझाऊ मे की वह हमसे किस तरह बातें करता है।

वह हमारा होता भी नहीं।

हमें किसी और का होने नहीं देता।

रात भर जागकर याद करता है वह हमें।

चैन से हमें सोने नहीं देता।

जिस्मों से टकराता नहीं कभी।

पर रूहो से हर रोज बात करता है।

इस कदर जीत कर बैठा है मेरी रूहो को।

मेरे ही जिस्म से मिलने नहीं देता।

खफा नहीं है वह मुझसे।

पर समय से थोड़ा नाराज है। मेरी और उसकी उम्र में फासला हजार है।

वह कहे भी तो कैसे कहें कि उसे हमसे प्यार है।

गजब का इश्क करता है वह हमसे।

मेरा जिस्म मेरी रूह से जुदा रहता है।

मुझसे ही मेरा दिल खफा रहता है।

बस यह उसके ही रूहो से बात करता है।

मैं उसके दिल का हर दर्द समझती हूं।

वो भी मेरी बेचैनी समझता है।

पर वह करें भी क्या।

वह अपनी किस्मत से डरता है।

वह सिर्फ मेरा है वह जमाने से कहता है।

कहता है वह मुझसे।

की समझ तू मेरी रूह को। मैं जिस्म का प्यासा नहीं।

यह सारी दुनिया जिस्मो की है मुझे पता है

पर उसमें रूह की कोई खुशबू नहीं।

गजब का इश्क करता है वह हमसे।

मेरा जिस्म मेरी रूह से जुदा रहता है।

जब तू याद करता है।

तुझे पता नहीं इसे कैसा महसूस हुआ करता है।

मेरा जिस्म हारा सा रहता है।

पर् रूहे खुश होती है कि तू आज भी मुझसे प्यार करता है।