मेरे छोटे-छोटे सपने थे।
वह विवाह के दरवाजे पर टूट गए।
मेरे छोटे-छोटे अपने थे।
मेरे बड़े होने पर सब रूठ गए।
ख्वाहिश और उम्मीदें बहुत बड़ी थी।
वह गांव की मिट्टी में सन के रह गए।
मोहब्बत की बहुत ख्वाहिश थी।
हम तो दो हिस्सों में बट कर रह गए।
तुम शहर में हम गांव में रह गए।
दिल कहीं और है और धड़कन हम कहीं और रख कर भूल गए।
मेरे छोटे-छोटे सपने थे।
विवाह के बाद वह सब सपने रह गए।
बहुत विचलित है मन अंदर से किसे कहते हम।
हम चुप ही रह गए।
सपने बहुत बड़े थे।
पर ख्वाहिशों के लिए अपने रही रह गए ।
बहुत मुश्किल में थे।
जिसे अपना दर्द बताते हैं ऐसी कोई रह नहीं गए ।
दिल में बहुत तकलीफ होती थी।
फिर भी हम मुस्कुरा लेते थे।
अब हम मुस्कुराना भूल गए।
बड़े कठिन दौर से गुजर रहे हैं हम।
किसे कहते ।
इसीलिए चुपचाप पड़े रह गए थे।
हम बहुत कठिन दौर से गुजर गए थे।
हौसला था इसीलिए हम थोड़ा संभल गए थे।
हालातो के साथ हम बदल गए थे ।
अमृत की एक बूंद~sudha

