मैं चाहती थी तुम अपने दिल की हर बात मुझसे कहो।
तुम हर बार खामोश रह जाते हो।
मैं अरबों अक्षर बोल जाती हूं।
तुम चुपचाप सुनते रह जाते हो।
मैं चाहती हूं तुम अपने जख्मों को मुझे कहो।
जिसे तुम छुपाए हो।
इस बात से तुम डरते हो।
क्या राज छुपा कर रखते हो।
क्यों तुम खुल कर बात नहीं करते हो।
अक्सर चुप चुप रहते हो।
समझ नहीं पाती मैं तुमको।
कितने गहरे राज तुम अपने दिल में रखते हो।
मैं चाहती थी तुम अपने दिल की हर बात मुझसे कहो।
तुम हर बार खामोश रह जाते हो।
मेरे कठिन किए प्रयासों के बाद भी तुम क्यों चुप रह जाते हो।
जो घाव है सीने में उसे खोल कर दिखाओ।
कोई तो किस्सा आपबीती का सुनाओ।
यही सोच में मैं बैठी रहती हूं।
मैं बहुत कुछ कहती हूं।
तुम खामोशी से सुनकर रह जाते हो।
आखिर तुम ऐसा क्यों करते हो।
अमृत की एक बूंद~sudha

