किताबों पर हम मोहब्बतें दास्तान दिख रहे थे।
उधड़े पन्ने हमारे दिलों की दास्तां कह रहे थे।
अलमारी की दराज में रखी जो बेहिसाब किताब थी।
उसमें जो सनी धूल से एक किताब थी।
उसमें रखा था एक खत।
जो मिला हमें।
वह मोहब्बतें दास्तान हम अब पढ़ रहे थे।
उनके मोबाइल का नंबर।
हम अपने फोन में लिखी ही रहे थे।
कैसे बताएं आपको।
उन्होंने कहा तब तक वह नए आशिक बना चुके थे।
जो सपने हमारे साथ देखे थे।
वह किसी और के साथ निभा चुके थे।
किताबों पर हम मोहब्बतें दास्तां लिख रहे थे।
उधडे पन्ने जो हमारे दिलों की दास्तां कह रहे थे।
रूहे हमसे कुछ और कह रही थी।
दिल से हम कुछ और कह रहे थे।
मुकम्मल उस मोहब्बत को हम डायरी के पन्नों पर।
हर रोज हम कैद कर रहे थे।
हम कैसे कहें अब हम वह नहीं रह गए थे।
ना वह खूबसूरती रह गई थी।
ना हम चांद दिख रहे थे।
पन्ने उधड गए थे।
किताबे समय की मार से बूढ़ी हो गई थी।
पन्ने कुछ पीले पड़ गए थे।
कुछ फट कर बिखर गए थे।
जिस्म इंतजार कर रहा था।
रूहे थक सी गई थी।
फिर भी हर घड़ी। दिल करता है इंतजार।
हर घड़ी।

