जीवन और मृत्यु का मोह नहीं है मुझको।
कर्मों से जो ना मिले उसका वियोग नहीं है मुझको।
जीवन तृप्त ना होगा इसका योग नहीं है मुझको।
जीवन में कोई वियोग नहीं है मुझको।
जीवन और मृत्यु का कोई मोह नहीं है मुझको।
जाना है तो जाओ किसी बात का मोह नहीं है अब मुझको।
निडर हूं मैं अब किसी बात का डर नहीं है मुझको।
जीवन और मृत्यु का मोह नहीं है मुझको।
टूटे चाहे किस्मत की लकीरें।
चकनाचूर हो जाए चाहे तकदीरे।
चाहे जल जाए हर उम्मीदें।
चाहे मिट जाए सारे सपने।
फिर भी जीवन और मृत्यु का मोह नहीं है मुझको।
चाहे चकनाचूर हो जाए दिल की जमीन मेरी।
मोह मद असत्य हिंसा लोभ काम क्रोध से मुक्त हो जाए यह रूह मेरी।
जीवन और मृत्यु का मोह नहीं है मुझको।
जो कर्मों से ना मिले उसका वियोग नहीं है मुझको।
मैं सब हार कर बैठी हूं।
मैं वियोग के उस धार पर बैठी हूं।
किसी बात का वियोग नहीं है मुझको।
जीवन और मृत्यु के उस पार बैठी हूं।
मैं मोह से परे दुनिया से अनजान बैठी हूं।
ंंंंंंंं़़़़़़़़़़ एक बूंद इश्क ं् सुधा कुशवाहा

