इतनी मोहब्बत तुम करो ना हमसे ।

हम निभा न पाएंगे।

तुम इस तरह हमसे दिल लगाओगे।

कहता है ऐ दिल ठहर जाओ।

तुम कहीं के ना रह जाओगे।

अंदर से ऐसे टूट जाओगे।

कि तुम दोबारा खुद को ना पाओगे।

रुहो को हमसे मिलाकर।

तुम अपने जिस्म को दफना भी ना पाओगे।

तुम हमसे बार-बार कहोगे।

और हर बार हम यही कहेंगे।

मोहब्बत नहीं है तुमसे।

तुम अपने ही सवालों में उलझे रह जाओगे।

सच कहती हूं लौट जाओ।

यह इश्क के चक्कर में बिना मौत के मारे जाओगे।

यह दिल पहले से किसी और का है।

यह मैं तुम्हें बता रही हूं अब भी संभल जाओ।

इतनी मोहब्बत तुम करो ना हमसे।

तुम कहीं के ना रह जाओगे।

जिस्म का बोझ पीठ पर लिए तुम अपनी रूहो को कोसते रह जाओगे।

सच मानो तो तुम लौट जाओ।

हजारों लड़कियां इस जहां में है।

फिर क्यों इस टूटे दिल से दिल लगा रहे हो।

अभी-अभी तो इसके घाव भरे हैं।

झूठा मरहम क्यों लगा रहे हो।