शब्दों में जो कह दूं।

तुम लिफाफे में कैद कर लो।

खुशियों की एक बूंद ही सही।

तुम मेरे नाम से रख लो।

गमों को चादरों में लपेट कर।

दीवार पर डाल दो।

हुस्न का दीदार हो ना हो।

कुछ पल के लिए ही सही।

मेरी तस्वीर को तुम दीवार पर ।

फ्रेम करके टांग दो।

मेरी तस्वीर को मुस्कुराहटों का नाम दो।

मुझे मोहब्बत की एक पहचान दो।

शब्दों में जो कह दो।

तुम किताबों में कैद कर लो।

इश्क की एक बूंद ही सही ।

तुम मेरे नाम से रख लो।

ख्वाबों का एक पन्ना।

तुम मेरी यादों से गढ़ लो।

तुम इश्क घड़ी दो घड़ी।

हमारे रूहो से कर लो।

तुम्हें मरने के लिए नहीं कहती।

तुम मुस्कुरा कर दो पल जी लो।

शब्दों में जो कह दो।

इससे दहलीज पर रख दो।

पल दो पल ही सही।

उसे खोल कर पढ़ लो।

इतनी खामोशी से ही सही।

अनपढ़ों की तरह।

सब कुछ मेरी आंखों में पढ़ लो।

तुम मेरे लिए सारी दुनिया से ना सही।

बस अपनों को समझा लो।

तुम मुझे अपना बना लो।