दिल को जला कर गए थे।
दिल की शमशान घाट पर।
मेरे दिल की हस्ती मिटा के गए थे।
किसी और की मुलाकातों पर।
मुस्कुराना पाए थे।
इतने गहरे दिल पर घाव थे।
दिल की जमीन रक्त से रंगीन थी।
तुम न थे।
तुम्हारी तो रातें किसी और की बाहों में रंगीन थी।
तुम क्या मोहब्बत देने आए थे।
इस दिल को बर्बाद करके गए थे।
इतनी बुरी तरह मारा हमको कि हम कहें कि रह ना गए थे।
तुम्हारी मोहब्बत को हम कहां दफनाते।
यही सोच सोच कर दिल की जमीन पर हम दफनाकर चले गए थे।
तुम्हें तुम्हारी बेवफाई मुबारक थी।
हमें हमारी मोहब्बत की इबादत थी।
सोचा नहीं था दिल टूटने पर इतना जख्म होता था।
नहीं तो जो पीछे दिल तोड़ कर आए थे।
पर कसूर हमारा नहीं था।
हमसे उन सब से मोहब्बत नहीं थी।
वह हमारे नहीं थे।
हमें उनसे चाहत नहीं थी।
अमृत की एक बूंद~sudha ji

