कौन कहता है इश्क बदनाम होता नहीं है।
मैंने उसे गलियों में बदनाम होते देखा है।
मैंने साहब सच्चे इश्क को दिलों के अंदर मरते देखा है।
लाख जख्म हो दिल पर फिर भी जिस्म को सवरते देखा है।
हां साहब सच्ची मोहब्बत को मैंने दिल के अंदर मरते देखा है।
बाहर से उसी चेहरे को मुस्कुराते देखा है।
अंदर से मरते देखा है।
कौन कहता है इश्क बदनाम होता नहीं है।
मैंने उसे गलियों में बदनाम होते देखा है।
कितनों की मोहब्बत को उनके जिस्म के अंदर जो दिल है उसके अंदर मरते देखा है।
 फिर भी उन  होठों को मुस्कुराते देखा है।
साहब मैंने बेइंतहा दर्द को छुपाते देखा है।
मैंने देखा है।
सच्ची मोहब्बत को मरते देखा है।
उस दिल के अंदर मरी मोहब्बत को जिस्म को  धोते देखा है।
कौन कहता है इसका बदनाम होता नहीं है।
मैंने उसे गलियों में बदनाम होते देखा है।
मोहब्बत क्या होती है शायद मैं नहीं जानती।
पर अपने दिल को कई दिनों तक रोते देखा है।
दर्द इतना बढ़ जाता था कि उसको छटपटाते देखा है।
अपने गम को छुपा कर दूसरों के सामने मुस्कुराते देखा है।
मैंने देखा है ना साहिब।
खुद को मुस्कुराते देखा है।




अमृत की एक बूंद~sudha