तुम्हारे बिना मेरी कोई कहानी नहीं ,
आँसूं हैं ये महज खारा पानी नहीं ,
मेरे चेहरे से पढ़ लेते हैं लोग नाम तुम्हारा ,
मिटाया है खूब छोड़ी कोई निशानी नहीं ,
कैसे समा जाती तुम्हारे आगोश में ,
समंदर की फितरत है कोई बहता पानी नहीं ,
यह रिश्ता तोड़ने से भी न टूटेगा ,
सच्ची मोहब्बत है ,गुड्डे गुड़ियों की कहानी नहीं .


