है गुरेज नहीं पानी की बौछारों से,
टकराता हूँ मैं रोज ऐसी दीवारों से ,
सब कुछ सहता बेशर्मी से हैरान हूँ ,
गौर से देखो मैं देश का किसान हूँ .
धरने प्रदर्शन से मेरा वास्ता न था ,
क्या करता कोई और रास्ता न था ,
प्रकृति से लड़ता राजनीति से परेशान हूँ
गौर से देखो मैं देश का किसान हूँ .
खेतों में पसीने से फसलें लहलहाई हैं ,
जंग में बेटों ने हँसके गोलियां खायीं हैं,
शान से चमकता हिन्द का शाही निशान हूँ ,
गौर से देखो मैं देश का किसान हूँ .
मेरे मिट जाने से,मुँह का निवाला छिन जायेगा,
सूरज की चाह में,दिए का उजाला छिन जायेगा,
दुवा सदा करता बारिश की ,ऐसा कच्चा मकान हूँ
गौर से देखो मैं देश का किसान हूँ .
