किसी चीज की फिक्र नहीं , दौर वो सिर्फ हमारा था

बचपन कितना अच्छा था , बचपन कितना प्यारा था


दुख का कोई नाम नहीं , हंसी खुशी का पिटारा था

बचपन कितना अच्छा था , बचपन कितना प्यारा था



वो बब्बा के मोहक गीतों से जगना

आते ही उनकी गोदी को भगना

वो दादी की मीठी लोरी में सोना

रातों में उनकी कहानी में खोना


वो पापा के घर आने का इंतजार

खाने को कुछ लाने का इंतजार

वो मम्मी का हाथों से खाना खिलाना

अगर रूठ जाऊं तो मुझको मनाना


छोटी सी एक दुनिया थी , और इसमें जीवन सारा था

बचपन कितना अच्छा था , बचपन कितना प्यारा था


रिश्तों का कोई बोझ नहीं , न दिखावे का सहारा था

बचपन कितना अच्छा था , बचपन कितना प्यारा था




वो छोटी छोटी बातों में बहन से

बहुत सारा आराम और बहुत कम पढ़ाई

वो आंखों में नींद का जल्दी आ जाना

बिना चिंता सोना और जागने में बहाना


वो रातें जिनमें फिक्र नहीं थी कल थी

न दौलत की इच्छा न सुन्दर शकल की

न कुछ बनने की आरज़ू न कुछ कर दिखाने की चाहत

न किसी से कोई नफरत न किसी से कोई अदावत


जब समाज का तमस नहीं , बस अपनों का उजियारा था

बचपन कितना अच्छा था , बचपन कितना प्यारा था


भव सागर में डूब रहे हैं , केवल वही किनारा था

बचपन कितना अच्छा था , बचपन कितना प्यारा था