तुझको अपनी ग़ज़लों का उन्वान बना लूंगा ऐ दिल के मेहमान तुझे मैं जान बना लूंगा ऐ दिल के मेहमान.. मेरे ख़्वाबों पे रहता है अब तेरा पहरा मुझे आईने में दिखता बस तेरा चेहरा तेरे नाम को ही अपनी पहचान बना लूंगा
ऐ दिल के मेहमान तुझे मैं जान बना लूंगा
ऐ दिल के मेहमान...
तू ही बुल्ला तू ही मुर्शिद तू अल्लाह राम
तू ही मेरा काबा काशी तू ही चारों धाम
इश्क़ धरम और चाहत को ईमान बना लूंगा
ऐ दिल के मेहमान तुझे मैं जान बना लूंगा
ऐ दिल के मेहमान...