इक अर्से बाद मोहब्बत हो रही है 

इश्क़ में हालत बदतर हो रही है

उन्हें लग रहा यह पहली दफा है

जहन में कितनी सिहरन हो रही है

जमाना खुद में बहुत मशगूल है

फिर भी तरक्की से जलन हो रही है 

अब जंग जायज है मोहब्बत की

मेरे जख्मों से उन्हें चुभन हो रही है

इन आंखों की नमी भी पढ़ती है जो

सुना है वो लड़की बड़ी हो रही है...