अफगानिस्तान के मसले पर पूरा विश्व वैसे ही सोया हुआ है जैसे पड़ोसी के घर हो रहे महिला अत्याचार पर सब सोचते हैं ये उनके घर का अन्दरूनी मसला है, हम दखल क्यों दे हम विरोध क्यों करें...
यदि गलत को गलत और सही को सही कहने की शक्ति आपके भीतर नहीं है तो आप भी हस्तिनापुर की सभा में बैठे धृतराष्ट्र, पितामह, द्रोणाचार्य और कृपाचार्य के समान ही दोषी है जिन्हें दुर्योधन और शकुनि की कपट चाल तो दिख रही है मगर बोल नहीं सकते.... क्योंकि विदुर की नीतिगत बातों में वह क्षमता नहीं जो चीरहरण को रोक सके.....
- श्रीवास्तव गौरव

