दो लोगों में प्रेम होना ही सफल है, तो प्रेम करके कोई असफल कैसे हो सकता है।

मुहब्बत जब भी होती है मुक्कमल होती है, एक तरफ़ा तो केवल चाहत होती है।

हमें किसी से प्रेम है और उसे भी हमसे है तो यह एक सफल प्रेम है। क्योंकि इस प्रेम में दोनों ओर से प्रेम करने और निभाने की स्वीकृति है।

हमें किसी से प्रेम है और हमने कभी उससे बताया ही नहीं और सामने वाले को भी एहसास नहीं है कि हम उससे प्रेम करते हैं तो यह मुहब्बत नहीं सिर्फ चाहत है।