पथिक को है पहचान मंजिल की
हौसले संग उड़ान मंजिल की
सफर तन्हा सही खुद्दार लोगों का
सूरज सी आग मंजिल की
मिलेगी मंजिल और आसमा संग होगा
हर झोपड़ी में भी फैला कुछ रंग होगा
ज़माने से क्या गिला-शिकवा करें हम
जुबां खुली तो कोई अपना ही बदरंग होगा
-श्रीवास्तव गौरव

