कृष्ण ने साथ देकर है इतना किया
पार्थ के सारे संशय का हल दे दिया
कुछ वचन थे निभाने इस धरा पर उन्हें
युद्ध में बिन लड़े जीत निश्चित किया
वह लड़ाई हमें इतना सिखलायेगी
द्रौपदी भी यहां सम्मान ही चाहेगी
चीर कोई दुशासन जो छूआ अगर
कौरवों की चितायें ना बुझ पायेंगी
भीष्म और द्रोण भी मौन होगें अगर
कौरवों के सारे दीपक भी बुझ जायेंगे
स्त्रियों के मान का थोड़ा सम्मान हो
कब तक बचाने स्वयं कृष्ण आयेंगे
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -
श्रीवास्तव_गौरव

