हम दुनिया को दर्द बताते बहुत हैं,

खोने को गिनते है लेकिन पाते बहुत हैं ‼️


जिसे कद्र ही नहीं इस जहां में हमारी,

हम उन्हीं पर मुहब्बत लुटाते बहुत हैं ‼️


जिसे देख आता है सुकूं इस दिल को,

उसी के सामने जाने से कतराते बहुत है ‼️


उनका मन जिसे चाहे बाहों में ले,

हम तो ख्वाबों में जन्नत घूम आते बहुत हैं ‼️