वक्त बदलेगा हम भी जवां हो जायेगें
अपनों को देख हर जख्म हरे हो जायेगें
मुलाकातों का दौर अब यारों में कम है
जनाजे में कुछ गैर ही खड़े हो जायेंगे
तबीयत से सांसे लेने का वक्त नहीं जिन्हें
ऐसे लोगों की हिमाक़त को एहतराम क्या दूं
जो जीते जी हमें करके रूसवा नाखुश हुए हैं
ऐसे लोगों के जनाजे को सलाम क्या दूं
----------------------------------------------------------------
श्रीवास्तव गौरव

