भीड़ से अलग संग एकांत तले,
यहीं तो एक लेखक का जहाँ पले।

संग सूर्य प्रवेश के मस्तिष्क में नव विचार फले,
पंछी के मादक संगीत संग अधरों पर मुस्कान फले।

यहाँ कोई निराशावादी विचार ना पले,
व ना ही असफलता का कोई वार चले।

जिस भाँति साँझ संग छिटक लालिमा सूर्य ढले,
उसी ढंग सूर्य प्रस्थान संग यहाँ सुंदर नव रचनाएँ पले।

यहाँ वारिद वेदना के भाँति सूर्य के सदा ढले,
एकांत के इस कोने में मात्र पुनित प्रेम पले।

यही तो है जहाँ लेखक का जहाँ मात्र सुख पले,
भीड़ से अलग संग एकांत तले!

©सृष्टि स्नेही