मैं जिसको कि आखरी तीर समझता था
वो मुझे पांव की जंजीर समझता था
एक बार जो गुनगुनाई उसने गजल मेरी
हर सुखनवर मुझको मीर समझता था
बिछड़ के मुझसे वो ज़्यादा खुश रहने लगा
हमारे दरम्यान थी जो लकीर समझता था
दुःख के सामने रख दिए उसने अपने दुःख
मुझे लगा था वो पराई पीर समझता था
