प्रिय! ????
बताओ ना प्रिय!
तुम्हारे अलावा कौन है,
जिससे मैं इतना अधिक प्रेम करता हूँ।
हाँ, वो बात अलग है कि
सदैव जताना भूल जाता हूँ,
शब्द अक्सर साथ छोड़ देते हैं
और मैं मौन में ही रह जाता हूँ।
पर प्रेम तो आज भी
उतना ही है जितना
पहली बार तुम्हें देखकर हुआ था,
बल्कि शायद उससे भी अधिक—
क्योंकि तब केवल तुम्हें देखा था,
अब तुम्हें अपने हृदय में बसाया है।। ????
