तुम और मैं,

हम दोनों हों कहीं फूलों की बगिया में,

जहाँ हवा भी धीमे-धीमे

हमारी साँसों का लिहाज़ करे।


गुलाब, गेंदा, गुड़हल,

चम्पा और मोगरा—

सब खिले हों पूरी शिद्दत से,

पर उन सबके बीच

तुम्हारी महक कुछ यूँ ठहरे,

जैसे समय भी पल भर को

चलना भूल जाए।


मैं तुम्हारे पास खड़ा रहूँ,

बिना कुछ कहे,

और फूलों की सारी खुशबुएँ

मिलकर भी

तुम्हारी सादगी को

पूरा न कह सकें।


प्रिय,

उस बगिया में फूल बहुत होंगे,

पर मेरी दुनिया में

बस तुम ही खिलोगी।।



???? - सुरेंद्र 'वीर' पंचारिया