फूलों और पत्तों के झरने से लेकर


बसंत के आने तक का सफ़र है


तुम्हारा–मेरा प्रेम… ????????



अब तुम इस बीच


बारिश को मत भूल बैठना… ????️


बारिश का आना


यानी तुम्हारा आस-पास होना,



जैसे भीगती हुई धरती पर


पहली बूंद का स्पर्श,


वैसे ही तुम्हारा होना


मेरे मन के हर कोने का हर्ष।



जब भी बादल घिरें


तो समझ लेना,


मेरी यादें तुम्हें छूने आई हैं,


और हर गिरती बूंद में


मेरी चाहत मुस्कुराई है… ????✨




-सुरेन्द्र 'वीर' पंचारिया