मौन के अंतर में व्याप्त भाव,

तुम्हीं तक पहुँचने का पथ हैं।


मैंने तुम्हें

शब्दों से नहीं,

अपने नीरव होने से चाहा है।


जैसे संध्या

धीरे-धीरे

दिन का समस्त वैभव

आकाश को समर्पित कर देती है,

वैसे ही

मैंने अपना सम्पूर्ण अस्तित्व

तुम्हारे प्रेम में विसर्जित कर दिया।


अब यदि कोई पूछे—

प्रेम कहाँ है?


मैं केवल मुस्करा दूँगा...

क्योंकि

जो कह दिया जाए,

वह प्रेम नहीं—

मौन के अंतर में व्याप्त भाव है।।


-सुरेन्द्र 'वीर' पंचारिया