तुम्हें पता है,

तुम वो हो मेरे लिए

जिसे मैं बार-बार प्रेम करना चाहता हूँ,

और तो और पहले से कहीं अधिक।


हर दिन तुम्हें नए सिरे से चाहना चाहता हूँ,

जैसे पहली बार दिल ने तुम्हें पुकारा हो,

हर मुलाक़ात में वही पहली-सी धड़कन हो,

और हर बार तुमसे प्रेम पहले से गहरा हो।


तुम्हारे साथ बिताया हर पल

जैसे किसी अधूरे ख़्वाब का पूरा होना है,

तुम्हें बार-बार अपना कहना

मेरे लिए हर बार नया होना है।।


-सुरेन्द्र 'वीर' पंचारिया