प्रकृति में दोनो के हैं छोर
प्रेम हैं या मत्सर् घनघोर
एक से खिलता है जीवन 
दूसरा है चहु ओर मरण

है जीवन आस लिए निर्माण
विनाश नरता का महा प्रयाण
एक से किलकारी की गूँज
एक से मरघट जैसी धूप

प्रेम है सर्जन का आधार
जीवन का इसमे है आसार
घृणा, मत्सर से मनु का नाश
वेदना लाता महा विनाश

हैं मिलते दोनों संसृति के अंक
एक यश साधन एक कलंक
आपका किसमें है विश्वास
नव जीवन या प्रलय विनाश
- संतोष