वर्षा आया,बड़प्पन ने बचपने को हल्का सा जगाया,
वर्षा का एक बूंद जब तन पर पड़ा मन तोड़ा संकुचाया,
वर्षा की धार जब वेग में आयी,तन और मन के सारे बंदिशे खुलवायी,
तोड़े सर्दी-जुकाम,खांसी,ज्वर की शंका,पीछे छुट गये सारे नियम,
आज जऱा अपने नियम पर चल पायी,
धीरे-धीरे वर्षा के जल में पग रखकर थोड़ा संकुचायी,फिर अंगराई ले कर
वर्षा के जल में खुद को भीगायी|
तन भी भीगा,मन भी भीगा,भीग गये सारे संकोच,
धीरे-धीरे हाथो को फैलाया,हथेलियों में बारिश के बूंदों को पाया,
पाया खुद में सुन्दर अहसास,इस अहसास में बीते मधुर बचपने को पाया,
भूल गई कौन है आस-पास,क्या कहेगे लोग? इन प्रश्नों को पीछे खिसकाया,
इस पल में खुद को खास पाया|