जशन मनाओ स्वतंत्र भारत के किसान,
मंत्री ने किया है ऐलान,एक लाख का करेगे भुगतान
सोदा हुआ है तुम्हारे खून,पसीने,बीज खेत-खलियान का,
जिसमे उम्मीद नही,आशा नही और न ही तुम्हारे पहचान का ,
लो आज फिर मरा एक और किसान,
जशन मनाओ स्वत्रंत भारत के किसान,
तुम्हारे बेहतर भविष्य के लिए योजनाओ का हुआ निर्माण,
हुई मंत्रियों की बैठक,जिसमे पकी उनकी पकवान,
तुम्हारे हाथ आया केवल योजनाओ का निर्माण,
लो आज फिर मरा स्वतंत्र भारत का एक और ख़ुशहाल किसान,
जशन मनाओ स्वतंत्र भारत के किसान,
आये है तुमसे मिलने मंत्री और कई जजमान,
कह देगे- अफ़सोस हुआ आज फिर मरा 'होरी'किसान
लगा कर तुम्हारे घाव पर महरम-पट्टी,ले लेगे फिर लम्बी छुट्टी,
लो आज फिर मरा डिजिटल इंडिया का एक और ख़ुशहाल किसान