अक्सर हम जाया करते थे बगीचों में,
अब हमने गुलाब को निहारना छोड़ दिया;
हमारा दिल अब भी तुझे सोचता हो,
पर दिमाग ने तुझे अपना कहना छोड़ दिया;
हो ना हो मिलेंगे फिर हम तेरे बाजार में,
पर हमने गैरों पर कीमत लगाना छोड़ दिया;
आज हुई फिर बारिश दिल के दिल्ली में,
पर हमने इश्क में नहाना छोड़ दिया;
मुस्कुरा रहा था जी भर के मैं,
पर तेरे उदासी को देखकर मुस्कुराना छोड़ दिया;
गैरों की बाहों में लगा था कुछ अपनापन,
पर गैरों को अपना बनाना छोड़ दिया;
कुमार "सौरभ"

