कुछ भी करना किसी से प्यार मत करना
गर बना लो रिश्ता तो इंतजार मत करना
क्योंकि ये दोनों ही इंसान को तोड़ देते हैं
इसीलिये यारों इनका एतबार मत करना
बहुत उलझन है इसमें और है तकलीफ
खुश रहना खुद को सोगवार मत करना
इस जिंदगी में बहुत मिलेंगे और छूटेंगे
बस किसी को भी यादगार मत करना
किस्मत से ज्यादा न मिला है न मिलेगा
सब्र रखना खुद को तलबगार मत करना
कुछ भी करना किसी से प्यार मत करना
और प्यार भी करो तो इंतजार मत करना
ये जानलेवा आदतें हैं मत लगाना इनको
बस दूर रहना इनसे मेरे यार मत करना

