मै इतना हूं तन्हां कि मुझसे कहा नही जाता 
और हूं मै इतना परेशान कि रहा नही जाता 

बस इन्हीं दो हालातों के बीच खड़ा हूं 
अपनी जिंदगी मे हर हालात से लड़ा हूं 

कुछ अपनी किस्मत थी कुछ थी करमगति 
कुछ मुझे इश्क हुआ कुछ गयी मारी मति 

बस ऐसे ही जिंदगी का सफर तय कर लिया 
न मिला न सही गर मिल गया तो रख लिया 

क्या बताऊं दास्तां और क्या बताऊं फलसफा
जिंदगी मे है रंज ओ गम जिंदगी से हूं खफा 

न मिल सकी सजा मुझे न मिल सकी है बफा 
मै कैद हूं किस जुर्म मे और न पता है दफा 

अब मर भी जाऊं सब्र है जी गया तो क्या भला
आंखे भी बस बंद है और खामोश है मेरा गला