जाना ही होगा.. तुम्हारी ज़िन्दगी से मुझको..
तुम इस ख़ता को मेरी.. बेवफ़ाई मत समझना..
हैं कुछ मजबूरियां मेरी भी.. और तुम्हारी भी..
तुम इन दूरियों को.. दिल की दूरियां मत समझना..
बह जाऊंगा अश्क़ बनके.. तुम्हारी इन आंखों से..
तुम मुझे अपनी राहों की.. रुकावट मत समझना..
कुछ नहीं.. है ये सिर्फ़.. वक़्त की नज़ाकत..
तुम इसे मेरी... इज़ाज़त मत समझना..
रख इत़्मिनान..
के आएगा फिर से.. वो दौर-ए-इश्क़ हमारा..
तुम इस सफ़र को यहीं.. ख़त्म मत समझना.. !!
#Anam
