इन बातों में मगर वो.. होशियार नहीं है..
चाहता हूं खेलूं.. फिर उसकी ज़ुल्फों से मैं..
उस पर मगर अब मेरा.. इख़्तियार नहीं है..
ग़र चाहे तो वापस.. वो आ भी सकता है..
इन फ़ासलों से वो मगर.. सोगवार नहीं है..
रहता था यूं तो.. रातों-रात साथ मेरे..
खुद पे मगर अब उसे.. ऐतबार नहीं है..
जा तो सकता हूं.. उसको मिलने मैं भी..
उसे मगर अब मेरा.. इन्तज़ार नहीं है.. !!
