हो कर परेशान ज़माने से,
ओझल हो जाता हूँ मैं,
जब मिलता नहीं सुकून कहीं,
तो सो जाता हूँ मैं।
सामना होता है जब,
नापसंद वाक़यों से मेरा,
बचने उन वाक़यों से,
सो जाता हूँ मैं।
जब कोई अपना ही मुझको,
दर्द उपहार में देता है,
उस पर लगा कर मरहम नींद का,
सो जाता हूँ मैं।
आलम उस वक़्त अलग होता है,
जिस पल अकेला होता हूँ मैं,
खोज में उसी नींद के,
अक्सर जागा रहता हूँ मैं,
घिरकर उन विचारों से,
खफ़ा खुद से ही हो जाता हूँ मैं,
फिर हो कर परेशान ज़माने से,
सो ही जाता हूँ मैं।
- सौरभ जी.
