क़लम हथियार है, पकड़ कर तो देख,

लिख अपने मन की व्यथा,

फिर दूसरे मचलते हैं तो देख।


स्याही ना सही, अपने लहू से लिख आज तू,

पन्नों पर फैला वो लहू,

लोगों की नज़रों से छलकता है तो देख।


है ताक़त इसमें एक मुल्क हिला देने की,

जो गिरे हैं सियासत में,

फिर संभलते हैं तो देख।


जुर्म हो गया है अब लिखना किसी के खिलाफ़ भी "सौरभ",

सजा मिलनी ही है अगर तो सच लिख कर ही देख।


- सौरभ जी.