नि:शब्द, निर्विचार, निराधार हो चुका हूँ,
जो पा कर मैं, खुद को भी खो चुका हूँ,
मानो, नदी का हो बहना, हवा का हो चलना,
साँसों का हो रुकना, रूह का हो निकलना,
देह का हो पिघलना, ज़मीं में जा मिलना,
हो के खामोश यूँ ही, मौन आनंद चखना,
छोड़ के सारे सुख-ओ-प्रपंच इस जहां के,
औढ़ वैराग्य चोगा, संसार में जा बसना,
मान लो बात मेरी, छोड़ दो मोह सारे,
बन के मोती, किसी सीपी में जा ठहरना,
ना होंगे कभी कम, दु:ख संसार के प्यारे,
हो के अन्तर्मुखी, मोक्ष को प्राप्त होना।
- सौरभ जी.
