नया-नया हो कुछ तो,
सबको अच्छा लगता है,
नए प्रेम में सब कुछ,
सीधा-सच्चा लगता है।
प्यार भरा कोई गीत,
सुनने पर ऐसा लगता है,
जैसे उसका हर अल्फाज़,
अपनी ही कहानी कहता है।
मेघ कितने ही काले हों,
फिर वो भी घटाएँ लगते हैं,
टूटकर चाहे जितना बरसे,
सावन की फुहारें लगते हैं।
देखा ना हो जिसने सूर्य उदय,
वो भी तारीफें करता है,
अपने महबूब की आँखों से,
उसकी तुलना करता है।
मसरूफ़ ज़िन्दगी में "सौरभ",
जिसको ना खुद की सुध रही,
वो भी दिन और रात के बीच,
शामों की खोज करता है।
प्रेम मे इंसाँ ना जाने,
कितनी नदियाँ तरता है,
इश्क़ सलामती की खातिर,
लड़ता और मरता है।
तभी तो नया-नया ये प्रेम हूज़ूर,
सबको अच्छा लगता है।
- सौरभ जी.
Twitter:- @poeticyours
