एक्टर सुशांत सिंह राजपूत जैसे कई लोग निराशा और तनाव से ग्रसित हो कर आत्महत्या जैसे कदम उठाने पर विवश हो रहे हैं। प्रतिभावान व्यक्तियों द्वारा ऐसे कदम उठाये जाना अत्यंत ही दुखद होता है। जीवन में कितना ही संघर्ष और असफलता ही क्यों ना प्राप्त हो लेकिन मनुष्य को हिम्मत नहीं हारनी चाहिये। ऐसे ही लोगों का हौसला बाँधे रखने के लिये लिखी गयी यह कविता "ना करना सौदा साँसों का", अवश्य पढ़े।
ना करना सौदा अपनी साँसों का,
निराशा के कर्ज़ के डर से।
ज़िन्दगी नहीं क़िस्सा है पल भर का,
उठ और लड़ डट कर सब से।
जकड़ ना ले कहीं खुद को तू,
हताश हो-हो कर खुद से।
लौटा ना कोई वापस,
जो गया अपने ही दर से।
गिरेगा कई बार तू,
संभल ज़रा एक बार फिर से।
कुछ भी करना तू,
हो सही या गलत जग की नज़रों में,
बस ना करना सौदा अपनी साँसों का,
निराशा के कर्ज़ के डर से।
- सौरभ जी.
