मैं पुरुषों का व्यवहार हूँ,
मैं ही सारे विकार हूँ,
मैं ही लोभ, मैं ही क्रोध,
मैं ही तो अहंकार हूँ।
मैं ही लालच को आकार दूँ,
मैं ही सभी प्रतिकार हूँ,
मैं ही अत्याचार करुँ,
मैं ही तो अहंकार हूँ।
मैं ही छल का कारण हूँ,
मैं ही असाधारण हूँ,
मैं ही सबका विनाश हूँ,
मैं ही तो अहंकार हूँ।
मुझसे ही बल का प्रयोग है,
मुझसे ही सारे वियोग है,
मैं ही दोज़ख़ का प्रचार हूँ,
मैं ही तो अहंकार हूँ।
मैं ही पीड़ा का जनक हूँ,
मैं ही खोटा कनक हूँ,
मैं ही सब में लाचार हूँ,
मैं ही तो अहंकार हूँ।
मैं ही कारक पथभ्रष्ट हूँ,
मैं ही नीचों में उत्कृष्ट हूँ,
मैं ही व्यभिचार हूँ,
मैं ही तो अहंकार हूँ।
- सौरभ जी.
दोज़ख़ = नर्क
