वो क्षण भी क्या गज़ब होगा,
जब दीदार मुझे मेरा क़फस होगा,
वही जिसकी कैद में गुज़ारी है ज़िन्दगी मैंने,
अब अगले सफर में वो, ना मेरा हम-नफ़स होगा।
धीरे-धीरे उसमें से उड़ेगा जब कोई,
रूह मेरी जो अब तक थी सोयी,
आज़ादी का एहसास मुझे पहली दफा होगा,
अब वो ना मेरा हम-नफ़स होगा।
कोशिश रहेगी कि उड़ता रहूँ मैं,
किसी भी क़फ़स में अब ना ठहरुँ मैं,
क्षितिज के एक छोर से मेरा विलय होगा,
अब वो ना मेरा हम-नफ़स होगा।
- सौरभ जी.
क़फ़स = पिंजरा
हम-नफ़स = साथी
