"वक़्त ही तो हैं"
कभी हवाओँ में
ख्वाबों को पिरो कर खुद में
खो जाया करते थे,
अब ये हवाएं चुभने लगी हैं।
कभी बादलो से झगड़ कर
आई बारिशों के बूंदो से
इश्क़ किया करते थे,
अब ये बूंदे शोर मचाने लगी हैं।
कभी सुबह की पहली किरणों से
आने वाली उसकी यादो की ख़ुशबुओ
में डूब जाया करते थे,
अब ये किरणे भी जलाने लगी हैं।

