हे राधा प्यारी सुन लो विनती मेरी
हे कुंज बिहारी सुन लो विनती मेरी
वृन्दावन में कान्हा कैसे आऊ
लीला तेरी समझ ना पाऊ
विपदा ये कैसी है आन पड़ी
हे राधा प्यारी सुन लो विनती मेरी
हे कुंज बिहारी सुन लो विनती मेरी
दर्शन को तेरे आंख है तरसे,नैना रो रो बरसे
अब तो आओ सुध लेने को , बीत गए कई अरसे
कान्हा माफ कर दो गलती मेरी
हे राधा प्यारी सुन लो विनती मेरी
हे कुंज बिहारी सुन लो विनती मेरी
कृपा तेरी जो हो जाए तो, मिट जाए हर बाधा
जानता है ये जग कृष्णा को, नाम से तेरे राधा
अब तो आके काटो दुख की घड़ी
हे राधा प्यारी सुन लो विनती मेरी
हे कुंज बिहारी सुन लो विनती मेरी
वृन्दावन में कान्हा कैसे आऊ
लीला तेरी समझ ना पाऊ
विपदा ये कैसी है आन पड़ी
हे राधा प्यारी सुन लो विनती मेरी
हे कुंज बिहारी सुन लो विनती मेरी
---- Sonu Sharma

