मास्क की अहमियत
बिना मास्क घर से निकलने पर रोकेगे,
एक बार नहीं गलतियों पर बार बार टोकेगे |
हाथ जोड़क करते है विनती ,
अब बढ़ाओना तुम इसकी गिनती |
बेवजह ना घूमने बहार जाओ ,
खतरा टला नहीं अब तो रुक जाओ |
ना बर्बाद कर तू अपना शहर ,
दिन प्रतिदिन बढ रहा है कहर |
बिन बुलाया मेहमान है, ना जाने कब जाएगा ,
सतर्क रहो ना जाने कब ये तुमहारे घर आ जाएगा |
गर बचना है अपनालो २०२० का नया टास्क ,
समझो और समझाओ सबको लगाना पड़ेगामास्क |
फरियाद मेरी अब मन लो तुम,
मास्क की अहमियत पहचान लो तुम |


