कौन बनेगा करोड़पति


ये वो मंच है ,जहां उम्मीदों को पंख मिलता है।

शोहरत दौलत यहाँ, काबिलीयत के संग मिलता है।



अमीर गरीब का भेद नही ,सब से तेरी यारी है।

जीतेगा वही, जिसने करी कड़क तैयारी है।



इतिहास बदलने का ,आज वो दिन सुनहरा आया है।

बहुत खुशनसीब है तू, जिसे हॉट सीट ने बुलाया है।



कितनो की किस्मत बदली ,खुशियों की ये प्याली है।

मुरझाते फुलो को खिला दे, ये वो काबिल माली है।



एक ही सपना आँखो मे, कानो मे तालियाँ गुंजती।

जब बच्चन जी कहते ,कौन बनेगा करोड़पति, कौन बनेगा करोड़पति।