This poem is based on the reality of life which we are are realizing during this coronavirus pandemic period. The youtube link to watch the poem video is here



जब मै छोटी थी कई गलतियां की थी,

जाने या अंजाने मिस्टेक मूझसे भी तो हुई थी।

पकड़ तितलियों को मुठ्ठी में बंद कर लेती थी,

तोते से जबरदस्ती अपना नाम भी बुलवाती थी।

सोचा नहीं था दुख उनको भी होता होगा,

अपनों से मिलने के लिए दिल उनका भी रोता होगा।

नादान थी बहुत गलतियां हो गई,

समझी तो तब जब मै कैद हो गई,

समझी तो तब जब मै कैद हो गई।


रात के अंधरे में जुगनुओ के पीछे भागती थी,

क्युकी उनकी जगमगाहट मेरे दिल को बहुत भाती थी।

पकड़ कांच की डिब्बियों में उन्हें बंद कर देती थी,

मानो टॉर्च हो हाथ में हर कमरे में लेकर घुमा करती थी।

शेरू टॉमी के सात ही खेला करती थी,

मेरी प्यारी म्याऊ वो मेरे साथ ही सोया करती थी।

कुछ समय के लिए वो सब बाहर जाते,

पर मै बेचैन रहती जब तक वो नहीं आते।

अपनी खुशी के लिए उन्हें अपने पास रखती थी,

कभी सोचा ही नहीं उनकी खुशी किसमे थी।

नादान थी बहुत गलतियां हो गई,

समझी तो तब जब मै कैद हो गई,

समझी तो तब जब मै कैद हो गई।


Click here to watch video of this poem