क्यों मार रही हो, अपने माथे पे
लाल ईंटों को इस कदर,
अरे मत हाथ लगाओ कैक्टस की इन नई प्रजातियों को!
इनके अहसास डंक से हैं.........
मत उदास हो के कमजोर उँगलियाँ
उधड़े उधड़े ख्यालों को बुन रही हैं,
क्योंकि गलत बुनाई बेढंगी नजर आ ही जायेगी।
सुनो! अब मेरी भावनाओं के पग ठिठकने लगे हैं
तुम्हारी "हाँ" की देहरी में।
के निकालो अपने सार्वजानिक से दिनों से खुद को,
एक निजी शाम तय करो।
तमाम ख्यालों से मुक्त हो कर आना,
और मेरी डेढ़ इंच मुस्कान में घोल देना
अपनी मुस्कान को!
सुना है तितलियों के परों का अहसास
सुहाना होता है
