ब्याह कर उसे तुम भेज देते हो ससुराल
अलग कर देते हो उसे अपने ही जड़ों से आप!
अब य़ह तेरा घर नहीं, तू हो गई हैं पराई
प्रेम से करते है अब हम तेरी विदाई
अब इससे आगे अपने ससुराल की जिम्मेदारियाँ निभाना सारी l
किंतु यह तो.....
कहना बहुत सरल हैं करना बहुत कठिन!
अगर लड़के हो तो कभी अपनी जड़ों से अलग होकर देखों
के कितने सहजता से वो अर्धांगिनी बन आ जाती हैं तुम्हारे पास
कभी उसके मन को टटोल कर देखा है तुमने?
कि कैसे लगता हैं किसी और के घर को सजाना
अपने अस्तित्व को मिटाना और किसी और के नाम से पहचाना जाना l
जब विदाई है दुखद तो क्यों भेज देते हो उसे?
अपने ही नाम से और पहचान से क्यों अलग कर देते हो उसे?
प्रथाऐं तो कई हुई, कुछ बची रहीं कुछ समाप्त हुई l
लेकिन ब्याह की इस प्रथा से स्त्री की मनुष्यता ही मानो कहीं घूम हो गई l
अब बस! बहुत हुआ!! कहती हैं वो....
कडे जो हाथों और पाँव में पहनाए थे तुमने,
उन्हें निकालकर तुम्हारें हाथों में सौंपती हैं वो
और कहती है....
"अपनी पहचान बनाने क्यूँ मैं भी ना करू विचार?
मेरे भीतर जलती ज्योत का तुम भी प्रेम और स्वीकार भाव से करो सम्मान!
यदि सच में तुम्हें मुझसे प्रेम हो तो मुझे मेरे पूरे व्यक्तित्व के साथ कर लो स्वीकार!
तब निश्चयही आऊंगी तुम्हारे पास
प्रेम की कोमल सी आस लिए
तब रौब झाँडकर मुझपर न जताना कोई अधिकार l
बस प्रेम से मेरा नाम लेना पुकार
तब सब कुछ भुलाकर मैं भी हो जाऊंगी तुम्हारे जीवन की साझेदार l"
-- कवि ज्योत देव (दिव्येश)

